अल्मोड़ा: विकास कार्यों की समीक्षा में प्रभारी सचिव पंकज पांडेय की दो टूक— केंद्रीय योजनाओं पर जताई नाराजगी, गुणवत्ता में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
अल्मोड़ा: विकास कार्यों की समीक्षा में प्रभारी सचिव पंकज पांडेय की दो टूक— केंद्रीय योजनाओं पर जताई नाराजगी, गुणवत्ता में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
अल्मोड़ा: विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में भड़के प्रभारी सचिव पंकज पांडेय, केंद्रीय योजनाओं पर जताई नाराजगी; गुणवत्ता में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
प्रदेश सरकार में सचिव एवं अल्मोड़ा जनपद के प्रभारी सचिव पंकज पांडेय ने अल्मोड़ा पहुंचकर विकास भवन में विभिन्न विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में जनपद के सभी विभागों के अधिकारी सम्मिलित हुए।
समीक्षा बैठक के दौरान प्रभारी सचिव ने जिला योजना और राज्य योजनाओं की प्रगति पर तो संतोष प्रकट किया, लेकिन केंद्रीय योजनाओं की धीमी रफ्तार पर अपनी कड़ी नाराजगी जताई।
सड़कों और प्रमुख परियोजनाओं पर निर्देश देते हुए कहा
सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के अभियान पर संतोष जताते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि यदि अभी भी किसी सड़क पर कोई समस्या या गड्ढा शेष है, तो उसे तुरंत चिन्हित कर ठीक किया जाए।
राष्ट्रीय राजमार्गों के तहत अल्मोड़ा-बागेश्वर मार्ग, क्वारब ट्रीटमेंट तथा कैंची धाम की समस्याओं के समाधान हेतु युद्धस्तर पर कार्य जारी हैं। क्वारब में लैंडस्लाइड और टीएचडीसी के डिज़ाइन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए दिसंबर अंत तक का लक्ष्य रखा गया है।
बागेश्वर-अल्मोड़ा मार्ग चौड़ीकरण: बागेश्वर-अल्मोड़ा कोरीछीना स्ट्रेच को चौड़ा करने के स्वीकृत प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण और वन विभाग से जुड़ी प्रक्रिया अंतिम चरणों में है, जिसके पूरा होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
कैंची धाम बाईपास पर्यटकों की सुविधा के लिए बनाए गए बाईपास का संचालन सुचारू रूप से चल रहा है और इसके डामरीकरण को भी संस्वीकृत किया गया है ताकि मार्ग को पूरी तरह फाइनल किया जा सके।
उन्होंने कहा गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा
प्रभारी सचिव पंकज पांडेय ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कहीं भी गुणवत्ता संबंधी शिकायत या लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों और इंजीनियरों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
