जय गोल्ज्यू महोत्सव में दिखी उत्तराखंडी संस्कृति की छटा, विद्यालयी लोक नृत्य प्रतियोगिता में छाया छात्रों का जलवा

जय गोल्ज्यू महोत्सव में दिखी उत्तराखंडी संस्कृति की छटा, विद्यालयी लोक नृत्य प्रतियोगिता में छाया छात्रों का जलवा

 

 

 

अल्मोड़ा। जय गोल्ज्यू महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित जय गोल्ज्यू युवा प्रतिभा महोत्सव में विद्यालयी लोक नृत्य प्रतियोगिता (सीनियर एवं जूनियर वर्ग) का आयोजन अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक नृत्य कला की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

 

आयोजन में स्प्रिंग डेल्स स्कूल, ग्रीन फील्ड स्कूल, ग्रेस स्कूल, एनबीयू इंटरनेशनल स्कूल और कृतार्थ भावना एकेडमी सहित क्षेत्र के प्रमुख विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रंग-बिरंगी पारंपरिक पोशाकों में सजे विद्यार्थियों के लोक नृत्यों से पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम और नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, पुलिस के शानदार ट्रैफिक प्लान से जाम से मिली राहत

 

 

 

 

प्रतियोगिता के परिणाम:
जूनियर वर्ग:
प्रथम स्थान: एनबीयू इंटरनेशनल स्कूल
द्वितीय स्थान: स्प्रिंग डेल्स स्कूल, धारानौला
तृतीय स्थान: कृतार्थ भावना एकेडमी
सीनियर वर्ग:
प्रथम स्थान: ग्रीन फील्ड स्कूल, अल्मोड़ा
द्वितीय स्थान: स्प्रिंग डेल्स स्कूल, अल्मोड़ा
सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का प्रयास

यह भी पढ़ें 👉  खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति किया जागरूक

 

 

आयोजकों ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं से जोड़ना है। जय गोल्ज्यू महोत्सव 2026 के माध्यम से स्थानीय कला, संस्कृति और बाल/युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमताओं के प्रदर्शन के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया जा रहा है।

 

 

 

कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया और वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन उत्तराखंड की लोक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन में मील का पत्थर साबित होंगे।

Advertisement