रॉयल्टी में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ अल्मोड़ा के ठेकेदारों का प्रदर्शन और चेतावनी
रॉयल्टी में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ अल्मोड़ा के ठेकेदारों का प्रदर्शन और चेतावनी
अल्मोड़ा में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत निर्माण कार्यों में रॉयल्टी की दरों में की गई भारी बढ़ोतरी के विरोध में राजकीय ठेकेदार संघ अल्मोड़ा ने जोरदार प्रदर्शन किया। ठेकेदारों ने इस व्यवस्था को पूरी तरह से उनके हितों के खिलाफ और नुकसानदायक बताया है।
ये है मुख्य बिंदु:
रॉयल्टी में चार गुना वृद्धि: ठेकेदारों के अनुसार, शासन स्तर से जारी आदेश के तहत रॉयल्टी की दरों को लगभग चार गुना बढ़ा दिया गया है, जिससे ठेकेदारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
लागत पर असर: उदाहरण देते हुए बताया गया कि 2100 से 2200 रुपये तक के ड्राई रेट (दीवार आदि के लिए) में से लगभग 1200 रुपये अकेले रॉयल्टी के रूप में कट रहे हैं। इसके अलावा डीएमएफएस और न्यास का लगान जोड़कर 2200 रुपये में से लगभग 1500 रुपये कट जाते हैं।
निविदाओं का बहिष्कार: ठेकेदारों ने आज अल्मोड़ा प्रांतीय खंड में निविदाएं (टेंडर) न डालकर और उन्हें जलाकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
उग्र आंदोलन की चेतावनी: राजकीय ठेकेदार संघ के प्रयाग बिष्ट (अध्यक्ष, राजकीय ठेकेदार संघ, अल्मोड़ा)
सुरेन्द्र सिंह बेलवाल सचिव, राजकीय ठेकेदार संघ, अल्मोड़ा ने चेतावनी दी है कि यदि बढ़ी हुई रॉयल्टी को वापस नहीं लिया गया, तो आने वाले समय में विकास कार्यों से जुड़े सभी टेंडर पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे और विकास कार्यों को ठप करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
प्रदर्शन के दौरान
