उत्तराखंड में देर रात महसूस किए गए भूकंप के झटके, अल्मोड़ा समेत कई जिलों में हिली धरती

उत्तराखंड में देर रात महसूस किए गए भूकंप के झटके, अल्मोड़ा समेत कई जिलों में हिली धरती

 

 

 

 

अल्मोड़ा । उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार देर रात एक बार फिर भूगर्भीय हलचल महसूस की गई। आज रात लगभग 10:23 बजे राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के मध्यम तीव्रता के झटके महसूस किए गए।

 

 

 

 

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) और आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.4 से 4.9 के बीच मापी गई है। भूकंप का केंद्र चमोली जिले के समीप भूमिगत दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  SIR पर विपक्ष के आरोपों पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पलटवार: 'गलत नाम होंगे तो नियमानुसार हटेंगे'

 

 

 

 

 

अल्मोड़ा और कुमाऊँ में असर:

अल्मोड़ा शहर सहित जिले के रानीखेत, द्वाराहाट, भिकियासैंण और आसपास के इलाकों में रात के समय अचानक झटके महसूस होते ही लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। कुमाऊँ मंडल के नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भी झटकों की पुष्टि हुई है।

 

 

 

नुकसान और प्रशासनिक स्थिति:

प्राथमिक रिपोर्टों के अनुसार, अल्मोड़ा जिले अथवा राज्य के किसी भी हिस्से से अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान या अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं तथा संवेदनशील क्षेत्रों से रिपोर्ट जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: कॉस्मेटिक दुकान संचालक पर महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें रखने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

 

 

 

 

प्रशासन ने नागरिकों से पैनिक न करने और भूकंप से जुड़ी किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।