Almora News:गंभीर साइबर अपराध, नशा उन्मूलन और यातायात नियमों के प्रति दन्या पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज में चलाया जागरूकता अभियान

0
ख़बर शेयर करें -

थानाध्यक्ष दन्या ने गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला में चलाया जागरूकता अभियान

विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर अपराध, म्यूल अकाउंट, नशा उन्मूलन, यातायात नियमों एवं महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

श्री चन्द्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशानुसार जनपद में लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

आज दिनांक 08.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन सीओ अल्मोड़ा श्रीमती भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या श्री दिनेश नाथ महन्त द्वारा उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज खेती ब्लाक धौलादेवी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट एवं म्यूल अकाउंट के संबंध में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों व शिक्षकों को समझाया गया कि किसी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम, यूपीआई या बैंकिंग संबंधी जानकारी उपलब्ध न कराएं और कमीशन के लालच में अपने खाते में किसी अन्य व्यक्ति का पैसा प्राप्त कर आगे ट्रांसफर न करें। ऐसे खाते साइबर अपराध में म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल हो सकते हैं और खाताधारक भी कानूनी कार्रवाई की चपेट में आ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में मौसम ने ली करवट: पंचाचूली, नंदा देवी और राजरंभा पर सीजन की पहली बर्फबारी, घाटियों में बढ़ी ठंड

साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 एवं www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही डायल-112, महिला हेल्पलाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 एवं आपदा हेल्पलाइन-1070 सहित विभिन्न सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:सोमेश्वर चौराहे के गड्ढे भरकर कांग्रेस ने जताया विरोध, सरकार की सड़क व्यवस्था पर उठाए सवाल

इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम, यातायात नियमों एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने, ओवरस्पीड एवं वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने की अपील की गई। साथ ही नशा तस्करी की सूचना मानस हेल्प लाइन नम्बर 1933 पर देने तथा किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन कराने के लिए भी प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *