ख़बर शेयर करें -

1 घंटे में बिके केदारनाथ हेली सेवा के सभी टिकट, 15 से 30 सितंबर तक की बुकिंग फुल

 

 

 

देहरादून। चार धाम यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत से पहले ही श्रद्धालुओं में केदारनाथ हेली सेवा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आगामी 15 सितंबर से शुरू हो रही केदारनाथ हेली सेवा की 15 दिनों की एडवांस बुकिंग महज एक घंटे के भीतर पूरी तरह फुल हो गई है।

 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:​देवभूमि में बारिश का रौद्र रूप: पिथौरागढ़-टनकपुर हाईवे बंद, कई जिलों में स्कूल बंद

 

 

आईआरसीटीसी (IRCTC) की आधिकारिक वेबसाइट पर सोमवार सुबह 11:00 बजे केदारनाथ हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग विंडो खोली गई थी। सेवा शुरू होते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पोर्टल पर टूट पड़ी, जिससे 15 सितंबर से 30 सितंबर तक के सभी स्लॉट देखते ही देखते बुक हो गए।

 

 

 

आंकड़ों पर एक नजर:

कुल बुक हुए टिकट: 2,926 टिकट

कुल यात्री: 8,896 श्रद्धालुओं की बुकिंग

समय सीमा: मात्र 60 मिनट (1 घंटा)

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:उत्तराखंड में झमाझम बारिश से बदला मौसम: तापमान गिरा, आज भी देहरादून समेत 8 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

संचालन स्थल: गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलीपैड

 

 

 

 

15 सितंबर से गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। मानसून सीजन के बाद चार धाम यात्रा का यह दूसरा चरण बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। टिकट बुकिंग की इस तेज रफ्तार से साफ है कि आने वाले दिनों में बाबा केदार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *