​Almora News:सोमेश्वर चौराहे के गड्ढे भरकर कांग्रेस ने जताया विरोध, सरकार की सड़क व्यवस्था पर उठाए सवाल

0
ख़बर शेयर करें -

सोमेश्वर चौराहे के गड्ढे भरकर कांग्रेस ने सरकार की बदहाल व्यवस्था पर जताया रोष

सोमेश्वर, 03 सितंबर 2026।
सोमेश्वर चौराहे की बदहाल सड़क व्यवस्था और जगह-जगह बने गड्ढों के विरोध में गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर द्वारा चौराहे पर गड्ढे भरने का कार्य किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजू भट्ट जी ने की।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की सड़क व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस विधानसभा क्षेत्र की जनता ने अपने विधायक को मंत्री पद तक पहुंचाया है, उसी विधानसभा के प्रमुख चौराहे की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जब सोमेश्वर चौराहे की यह स्थिति है तो ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की हालत का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड: 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निश्शुल्क यात्रा की घोषणा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि सरकार ने विकास के नाम पर सड़कों में इतने गड्ढे कर दिए हैं कि अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ही उन्हें भरने के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज चौराहे के गड्ढे भरे गए हैं, लेकिन आने वाले समय में जनता का आशीर्वाद मिला तो सोमेश्वर विधानसभा के विकास में सरकार द्वारा छोड़े गए हर गड्ढे को भरने का काम कांग्रेस करेगी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री कुंदन भंडारी जी, जिला पंचायत सदस्य श्री संतोष कुमार जी, न्याय पंचायत अध्यक्ष श्री राहुल आर्य जी, मीडिया प्रभारी श्री प्रकाश खाती जी, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष श्री भुवन दोसाद जी, न्याय पंचायत अध्यक्ष श्री श्याम सिंह दोसाद जी, न्याय पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह मेहरा जी, न्याय पंचायत अध्यक्ष सोमेश्वर श्री राजेंद्र बोरा जी, श्री लक्ष्मण मेहरा जी, श्री मनीष जी, श्री सुरेश बोरा जी, श्री चंद जी, श्री चंदन कुमार जी, श्री रणजीत बोरा जी, ब्लॉक महामंत्री श्री रणजीत सिंह नयाल जी, श्री कैलाश जी, ग्राम प्रधान माला श्रीमती गणेश राम जी, श्रीमती मुन्नी देवी जी, श्री देवेंद्र आलमिया जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में शारदीय दुर्गा महोत्सव की तैयारियां शुरू, रक्षाबंधन पर पूजन के साथ मां दुर्गा की मूर्ति निर्माण कार्य आरंभ

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता को बेहतर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। केवल विकास के दावे करने के बजाय सरकार को धरातल पर जनता की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *