Almora News:जीआईसी लोधिया के छात्र देवेंद्र लटवाल का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए चयन

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा: हवालबाग विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज लोधिया के कक्षा नौ के छात्र देवेंद्र सिंह लटवाल का मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए चयन हुआ है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा सात जुलाई 2026 को आयोजित हुई थी।
देवेंद्र इससे पहले कक्षा छह में भी मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। पढ़ाई के साथ देवेंद्र शिक्षा व खेल विभाग की ओर से समय-समय पर आयोजित होने वाली खेल एवं शैक्षिक गतिविधियों में भी प्रतिभाग करते हैं। वह हॉकी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी खेल चुके हैं।
देवेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों व गुरुजनों को दिया है। उनकी इस सफलता से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। उनके चयन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह बिष्ट, चाचा हिमांशु लटवाल, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *