Almora News:​हवालबाग में बारिश का कहर: उडयूडा में मकान पर गिरा पहाड़ी का मलबा, एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत

0
ख़बर शेयर करें -

हवालबाग विकासखंड की उडयूडा ग्राम पंचायत में मंगलवार सुबह बारिश के बाद हुए हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई। पहाड़ी से खिसका भारी मलबा आवासीय मकान में घुस गया, जिससे घर के भीतर मौजूद तीन लोग मलबे में दब गए।

🌸हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।

सूचना पर एसडीआरएफ और जिला आपदा प्रबंधन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान प्रेमा देवी (41) पत्नी राजेंद्र राम, मनीष (17) पुत्र राजेंद्र राम और कल्पना (19) पुत्री राजेंद्र राम के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:रात्रि में मजखाली में वाहन चेंकिग के दौरान बिना रॉयल्टी पत्थर से भरे 02 डम्परों को अवैध खनन में रानीखेत पुलिस ने किया सीज

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि उडयूडा में बारिश के बाद मकान में मलबा घुसने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और आपदा राहत दल को मौके पर भेजा गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान तीनों के शव बरामद किए गए हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया न्यूज पोर्टलों की विज्ञापन दरों का मुद्दा, डीजी सूचना से सम्मानजनक राशि की मांग'

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक लहर है। प्रशासन ने घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य के साथ स्थिति का जायजा लेने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *