​Almora News:अल्मोड़ा: महिला होमस्टे उद्यमिता प्रशिक्षण संपन्न, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का नया अवसर

0
ख़बर शेयर करें -

महिला होमस्टे उद्यमिता प्रशिक्षण से ग्रामीण महिलाओं को मिला स्वरोजगार का नया अवसर

ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत जिला परियोजना प्रबंधन इकाई (डीपीएमयू), अल्मोड़ा द्वारा जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान, अल्मोड़ा में आयोजित पांच दिवसीय महिला होमस्टे उद्यमिता, आतिथ्य एवं पर्यटन प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को होमस्टे संचालन, आतिथ्य प्रबंधन, खाद्य उद्यमिता एवं पर्यटन आधारित स्वरोजगार से जुड़े व्यावहारिक कौशल प्रदान करना था।

यह भी पढ़ें 👉  ​दावों के बीच 'लीक' का सच: अल्मोड़ा में बोले शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत—"राज्य में नहीं हो रहा कोई पेपर लीक"

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आधुनिक हॉस्पिटैलिटी, ग्राहक सेवा, खाद्य गुणवत्ता, स्वच्छता, लागत प्रबंधन, विपणन तथा होमस्टे संचालन की व्यावहारिक जानकारी दी गई। साथ ही भारतीय एवं आधुनिक व्यंजनों, पेय पदार्थों की तैयारी और आकर्षक प्रस्तुतीकरण का प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे वे अपने पर्यटन आधारित उद्यमों को अधिक प्रतिस्पर्धी बना सकें।

कार्यक्रम में होटल मैनेजमेंट संस्थान के प्राध्यापकों एवं विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को आतिथ्य उद्योग, खाद्य सुरक्षा, अतिथि सत्कार तथा उद्यम संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। जिला परियोजना प्रबंधक (रीप) ने कहा कि यह प्रशिक्षण ग्रामीण महिला उद्यमियों की आय बढ़ाने और स्थानीय पर्यटन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:महाकुंभ से पहले नया उदासीन अखाड़े में बखेड़ा: 'असली-नकली देवता' को लेकर आमने-सामने आए संत

मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा ने बताया कि जनपद में शीघ्र ही फूड फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त महिला उद्यमियों को अपने स्थानीय एवं नवाचार आधारित व्यंजनों के प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। प्रशिक्षण के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *