ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की धामी सरकार ने शुक्रवार (24 जुलाई) को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 वरिष्ठ आईएएस और आईएफएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है. शासन की ओर से जारी आदेश के तहत कई अहम विभागों के सचिव बदले गए हैं.

परिवहन, वित्त, आबकारी, विद्यालयी शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, सचिवालय प्रशासन और पंचायतीराज जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

किस अधिकारी से क्या जिम्मेदारी वापस ली गई और क्या नया दायित्व मिला?

1. एल. फैनई (IAS-1997)

प्रमुख सचिव एल. फैनई से आबकारी विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है. हालांकि वे पहले की तरह खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, उत्तराखंड परिवहन निगम के अध्यक्ष और कृषि उत्पादन आयुक्त (APC) की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे.

2. नितेश कुमार झा (IAS-2002)

नितेश कुमार झा से सूचना प्रौद्योगिकी, सुशासन एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग का प्रभार हटा दिया गया है. अब उन्हें पंचायतीराज विभाग का सचिव बनाया गया है. वे शहरी विकास विभाग की जिम्मेदारी भी पहले की तरह संभालेंगे.

3. रविनाथ रमन (IAS-2004)

रविनाथ रमन से विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक) विभाग वापस ले लिया गया है. इसके स्थान पर उन्हें परिवहन विभाग का सचिव और परिवहन आयुक्त बनाया गया है. वे राज्यपाल सचिवालय का दायित्व भी संभालते रहेंगे.

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:ऐतिहासिक क्षण: गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को मिला 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, रचा इतिहास

4. डॉ. पंकज कुमार पांडेय (IAS-2005)

लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय को सूचना प्रौद्योगिकी, सुशासन एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. BRIDCUL के अध्यक्ष का दायित्व भी उनके पास रहेगा.

5. बृजेश कुमार संत (IAS-2006)

बृजेश कुमार संत से परिवहन विभाग और परिवहन आयुक्त का प्रभार वापस लिया गया है. अब उन्हें आबकारी विभाग का सचिव बनाया गया है. औद्योगिक विकास (खनन) और महानिदेशक-खनन की जिम्मेदारी उनके पास पहले की तरह रहेगी.

6. डॉ. सुरेंद्र नारायण पांडेय (IAS-2007)

मुख्यमंत्री कार्यालय तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के सचिव डॉ. सुरेंद्र नारायण पांडेय को गन्ना विकास एवं चीनी विभाग का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है.

7. ज्योति यादव (IAS-2009)

प्रतीक्षारत चल रहीं आईएएस अधिकारी ज्योति यादव को विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक) विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है.

8. युगल किशोर पंत (IAS-2009)

संस्कृति और सैनिक कल्याण विभाग के सचिव युगल किशोर पंत को सचिवालय प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वे संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे.

9. रणवीर सिंह चौहान (IAS-2009)

रणवीर सिंह चौहान से सचिवालय प्रशासन तथा गन्ना विकास एवं चीनी विभाग का प्रभार वापस लेकर उन्हें वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है. उनके पास पेयजल विभाग का दायित्व पहले की तरह रहेगा.

यह भी पढ़ें 👉  केतन लाल हत्याकांड: दुष्कर्म के दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उग्र हुए ग्रामीण, लंबगांव में चक्का जाम और बाजार बंद

10. डॉ. पराग मधुकर धकाते (IFS)

विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते से पंचायतीराज विभाग का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है. वे मुख्यमंत्री कार्यालय और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से जुड़ी अपनी मौजूदा जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे.

11. अभिषेक रुहेला (IAS-2015)

पर्यटन विभाग के अपर सचिव अभिषेक रुहेला को राज्य संपत्ति विभाग का अपर सचिव एवं राज्य संपत्ति अधिकारी बनाया गया है. वे पर्यटन विभाग से मुक्त कर दिए गए हैं.

इस फेरबदल के बाद राज्य में वित्त, परिवहन, आबकारी, विद्यालयी शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, सचिवालय प्रशासन और पंचायतीराज जैसे महत्वपूर्ण विभागों की कमान नए अधिकारियों के हाथों में आ गई है. माना जा रहा है कि सरकार प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से यह बदलाव लेकर आई है.

कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होकर नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही कार्यभार ग्रहण करने की सूचना शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *