उत्तराखंड में हाईवे प्रोजेक्ट्स पकड़ेगे रफ्तार: केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने ली समीक्षा बैठक, दिए समय पर काम पूरा करने के निर्देश

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

 

उत्तराखंड में हाईवे प्रोजेक्ट्स पकड़ेगे रफ्तार: केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने ली समीक्षा बैठक, दिए समय पर काम पूरा करने के निर्देश

 

 

नई दिल्ली: उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) परियोजनाओं को गति देने और विकास कार्यों को तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने आज नई दिल्ली स्थित मंत्रालय में राज्य में चल रही तमाम राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक पर मुख्य इन बातें पर हुई चर्चा
बाधाओं का शीघ्र समाधान: बैठक के दौरान परियोजनाओं की वर्तमान प्रगति, निर्माण की गति और धरातल पर आ रही व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सभी अड़चनों को जल्द से जल्द दूर करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून यूटीयू पेपर लीक: दो विषयों की परीक्षाएं रद्द, आरोपी प्रोफेसर पर 7 साल का प्रतिबंध; शिवालिक कॉलेज को चेतावनी

 

 

समय-सीमा और उच्च गुणवत्ता: राज्य मंत्री ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर, पारदर्शी तरीके से और उच्च गुणवत्ता के मानकों को पूरा करते हुए पूरी की जाएं।
अधिकारियों की मौजूदगी:इस समीक्षा बैठक में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH), उत्तराखंड NH-PWD, सीमा सड़क संगठन (BRO) तथा राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का काम देख रहे वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

 

 

उत्तराखंड के विकास को मिलेगी नई ऊंचाई “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी के मार्गदर्शन में ‘डबल इंजन सरकार’ उत्तराखंड में सुरक्षित, सुगम और हर मौसम में चालू रहने वाला (All-Weather) सड़क नेटवर्क बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
अजय टम्टा, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री
आम जनता को होगा ये लाभ

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि शर्मसार: फॉर्च्यूनर से आए 'लग्जरी' पर्यटकों ने होमस्टे संचालक को लगाया चूना, बिना पैसे दिए हुए फरार*

 

तीर्थयात्रा और पर्यटन को बढ़ावा: बेहतर कनेक्टिविटी से चारधाम यात्रा और स्थानीय पर्यटन को नई ऊर्जा मिलेगी।

 

सीमांत क्षेत्रों का विकास: सुदृढ़ सड़क नेटवर्क से उत्तराखंड के दूरदराज और सीमांत क्षेत्रों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी।

 

सुगम और सुरक्षित सफर: आधुनिक और ऑल-वेदर सड़कों के निर्माण से आम जनता और पर्यटकों को निर्बाध, सुरक्षित और विश्वसनीय आवागमन की सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *