व्यापारी हमारे राज्य के ब्राण्ड एम्बेसडर है –मुख्यमंत्री
प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने अपनी अनेक समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात की गयी जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारियों द्वारा जो भी समस्याएं रखी गयी है उनका समाधान किया जाएगा
आज मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भेंट कर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया और उनकी समस्याएं सुनी। व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
प्रदेश के विकास में व्यापारियों का बड़ा योगदान है। व्यापारी हमारे राज्य के ब्राण्ड एम्बेसडर भी हैं। प्रदेश में व्यापारियों के हित में उद्योग व व्यापार मित्र की व्यवस्था को प्रभावी बनाया जायेगा।