Almora News:अल्मोड़ा: वीर शिवा स्कूल में मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता शिविर, छात्र-छात्राओं को सिखाए ‘गुड टच-बैड टच’ के गुर
माननीय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीमती अनामिका सिंह द्वारा” मानव तस्करी विषयक जागरूकता शिविर” दिनांक-04/07/2026 को वीर शिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
उपस्थित छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी की पहचान (How to Identify),कानूनी और संवैधानिक प्रावधान,पुनर्वास,सतर्कता और जागरूकता,बाल यौन शोषण गुड टच’ और ‘बैड टच’ आदि के विषय में जानकारी दी गई।
महिला थाना एनटीडी पुलिस निरीक्षक बीना दोसाद द्वारा मानव तस्करी,यौन शोषण,यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013,दहेज निषेध अधिनियम, वेश्यावृत्ति आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।तत्पश्चात स्कूल परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया जिसमें औषधीय युक्त, फलदार व छायादार वृक्ष लगाए गए। विक्टर मोहन जोशी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एनटीडी के बच्चों द्वारा भी शिविर में प्रतिभाग किया गया।
उक्त शिविर में एकेडमी डायरेक्टर श्रीमती दीपिका विल्सन, उप प्रधानाचार्य श्री हरीश कांडपाल, विधि इंटर्नशिप शारीफ हुसैन,कु0 अमीशी सिंह व अधिकार मित्र उपस्थित रहें।