Almora News:अल्मोड़ा: मानसून की तैयारियों को लेकर 2 जुलाई को 6 स्थानों पर होगी मॉक ड्रिल

0
ख़बर शेयर करें -

मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने, विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय को सुदृढ़ करने तथा आपदा प्रतिक्रिया तंत्र की क्षमता का परीक्षण करने के उद्देश्य से दिनांक 02 जुलाई 2026 को जनपद के 6 स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।

उक्त मॉक ड्रिल के सफल आयोजन के क्रम में आज टेबल टॉप एक्सरसाइज (बैठक) आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा संभावित आपदा परिदृश्यों के अनुरूम अपनी अपनी कार्य योजनाएं बनाई गई।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुई इस बैठक में उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल वाले स्थलों पर गठित टीमें अपनी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझ लें। कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा जैसी स्थितियों में होने वाले रेस्क्यू ऑपरेशन में संसाधनों, प्रतिक्रिया तथा रिस्पांस टाइम का अभ्यास करना होता है। उन्होंने कहा कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य है कि यदि आपदा की कोई परिस्थिति बनती है तो हमारी तैयारियां सुनिश्चित रहें। इसमें सभी विभागों को समन्वय से कार्य करना होगा।
आगामी 2 जुलाई को होने वाली मॉक ड्रिल के लिए जनपद में 6 स्थानों पर विभिन्न प्रकार की आपदाओं की परिस्थितियां बनाई गई हैं। इनमें इंदिरा बस्ती रानीखेत में भूस्खलन, सलना गांव द्वाराहाट में बदला फटना, सल्ट में बस एक्सीडेंट, कनरा गांव लमगड़ा में बादल फटने, जागेश्वर में भीड़ प्रबंधन करना तथा क्वारब में भूस्खलन की परिस्थितियां बनाकर मॉक ड्रिल की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मॉकड्रिल के दौरान अपनी प्रतिक्रिया और संसाधनों का बेहतर परीक्षण किया जाए ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में रेस्क्यू अभियान सफल हो सकें।

यह भी पढ़ें 👉  *अल्मोड़ा: न्याय के देवता चितई गोलू महाराज के दरबार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने संभाली कमान*

इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल, आर्मी, आईटीबीपी, एसएसबी, एसडीआरएफ, अग्निशमन, पुलिस समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जनसेवा को और मजबूत करेगा रेडक्रॉस,स्ट्रेचर खरीदे गए,शव वाहन व भवन निर्माण की प्रक्रिया तेज

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *