Almora News:वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित महालेखाकार उत्तराखंड ने दिए वित्तीय नियमों के शत-प्रतिशत पालन के निर्देश

0
ख़बर शेयर करें -

महालेखाकार उत्तराखंड के तत्वाधान में आज विकास भवन सभागार, अल्मोड़ा में जनपद के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों एवं वित्त अधिकारियों की एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला* का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में सचिव उत्तराखंड शासन डॉ पंकज कुमार पांडे, महालेखाकार उत्तराखंड परवेज आलम, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा समेत अन्य उच्चाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

महालेखाकार परवेज आलम ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शासकीय विभागों में *वित्तीय अनुशासन बनाए रखना और वित्तीय नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराना* है। उन्होंने डीडीओ को बजट आवंटन, व्यय नियंत्रण, लेखा मिलान, ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में 'हिन्दी प्रोत्साहन पखवाड़ा' व 'रिफॉर्म उत्सव' का समापन, उत्कृष्ट कर्मियों व बच्चे हुए पुरस्कृत

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनपद के सभी आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा बताए गए नियमों एवं प्रावधानों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वित्तीय अनियमितता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी डीडीओ अपने स्तर से नियमित मॉनिटरिंग करें।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​नीट-यूजी काउंसलिंग: फर्जी एससी प्रमाण पत्र पर लिया एमबीबीएस दाखिला रद्द, उत्तराखंड में अब तक 16 सीटें निरस्त

कार्यशाला में महालेखाकार कार्यालय के विशेषज्ञों द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से वित्तीय नियमों की बारीकियों से अवगत कराया गया तथा प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।

इस दौरान उप महालेखाकार एस जी ममगई, नोडल अधिकारी कार्यशाला सुनील निगम, मुख्य कोषाधिकारी वीरेंद्र रावत समेत विभागों के आहरण वितरण अधिकारियों उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *