Haldwani News:लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक में लैण्ड फ्राड से सम्बन्धित कुल 30 प्रकरणों में एफआईआर हुई। मण्डलायुक्त

0
ख़बर शेयर करें -

सर्किट हाउस काठगोदाम में सोमवार को लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक में आयुक्त/ सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में जनपद अल्मोडा 01, उधमसिंह नगर 12 एवं नैनीताल जनपद के 17 लैण्ड फ्राड से सम्बन्धित कुल 30 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति कमेटी द्वारा दी गई।

लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक में अल्मोडा, उधमसिह नगर एवं नैनीताल जनपद से कुल 77 प्रकरण आये।

बैठक में लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण हेतु कुमाऊं मंडलों में लैंड फ्रॉड से जुड़े मामलों की गहन समीक्षा की गई है, आयुक्त ने अधिकारियों को मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए।
*बैठक में बैंकों की कार्यप्रणाली पर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि संपत्ति बंधक रखकर लोन देने के बाद प्रॉपर्टी के बिकने की स्थिति में बैंकों को भी सूचित करना अनिवार्य है। नियमों की अवहेलना करने पर बैंक कार्रवाई के दायरे में आते हैं और उन्हें सभी कानूनी मानकों का पालन करना होगा।*

यह भी पढ़ें 👉  Champavat News:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनकोर्ड समिति की बैठक सम्पन्न, नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

आयुक्त ने कहा कुछ प्रकरण ऐसे आये है मल्टीपल रजिस्ट्री (एक ही संपत्ति की कई बार रजिस्ट्री) के मामलों को रोकने के लिए, संबंधित अधिकारियों (रजिस्ट्रार और सब-रजिस्ट्रार) की जवाबदेही तय की जाएगी।
*आयुक्त ने बैठक के दौरान कहा कि दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) से पहले लेखपाल द्वारा स्थलीय निरीक्षण न करना गंभीर लापरवाही है। बिना भौतिक सत्यापन के रिकॉर्ड बदलने से गलत भूमि हस्तांतरण, सीमा विवाद और धोखाधड़ी की समस्याएं उत्पन्न होती हैं। यह सुनिश्चित करना लेखपाल का प्राथमिक कर्तव्य है कि रिकॉर्ड में दर्ज भूमि और मौके की ज़मीन में कोई भिन्नता न हो, जिससे आम जनमानस को भूमि विवाद प्रकरण का सामना ना करना पडे।*

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand news:-उत्तराखंड में ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक अब जल्द दौड़ेगी रेल ये है प्लान

लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी अल्मोडा अंशुल सिंह द्वारा वीडियो काफेंसिक के माध्यम से प्रतिभाग किया गया।
लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक में पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊ परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी उधमसिंह नगर नितिन भदौरिया एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एसएसपी उधमसिंह नगर अजय कुमार गणपति, प्रभागीय वनाधिकारी कुन्दन कुमार, अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, सचिव विकास प्राधिकरण मनीष कुमार, उपजिलाधिकारी मोनिका के साथ ही विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *