Almora News:खराब मौसम के चलते अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाए राहुल गांधी,अल्मोड़ा की जनसभा को पंतनगर से फोन पर किया संबोधित

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज से अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं।

🌸फोन से जनसभा को किया संबोधित

जिसमें दौरे के पहले दिन अल्मोड़ा में उनकी एक बड़ी जनसभ आयोजित की गई थी। कार्यक्रम तय समय पर शूरू भी हो चुका था लेकिन ऐन वक्त पर खराब छ मौसम की बाधा के कारण राह़ल गांधी का हेलीकॉप्टर अल्मोडा नहीं उतर सका और उन्हें बीच रास्ते से ही वापस पंतनगर लौटना पड़ा। मिली जानकारी के अनसार हालांकि, जनसभा में पहंचे कार्यकर्ताओं और समर्थकों को निराश न करते हुए राहुल गांधी ने पंतनगर एयरपोर्ट से ही कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी के मोबाइल पर वॉट्सएप कॉल किया। मंच से मोबाइल को माइक पर रखकर उन्होंने जनता को संबोधित किया लेकिन तकनीकी दिक्कतों और आवाज साफ न सनाई देने के कारण कर्ड लोग भाषण के बीच से ही वापस लौटते दिखे। ईरान-अमेरिका युद्ध का जिक्र।

यह भी पढ़ें 👉  #उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खबर: लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गजेंद्र जोशी बने UKPSC के नए अध्यक्ष!

राहल गांधी ने बेहद संक्षेप में अपनी बात रखी। उन्होंने अंतरराष्टीय पटल पर ईरान-अमेरिका यद्ध के चलते बढती तेल की कीमतों और देश में चरम पर पहंची महंगाई को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उत्तराखंड की राजनीतिक स्थिति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए कांग्रेस का सत्ता में आना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने देश और राज्य में लगातार हो रहे पेपर लीक के मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि इससे आज के यवाओं का मनोबल बूरी तरह ट्रट रहा है। कहा कि अल्मोड़ा की जनता का मैं दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ खराब मौसम के कारण आज भले ही मैं आपके बीच नहीं पहंच पाया, लेकिन मैं वादा करता हूँ कि बहुत जल्द अल्माड़ा जरूर आऊगा।

यह भी पढ़ें 👉  दन्या पुलिस ने पनुवानौला के गांधी इंटर कॉलेज में चलाया जागरूकता अभियान साइबर अपराध, नशे के दुष्परिणाम, यातायात नियमों और महिला सुरक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को किया गया जागरूक

🌸पंतनगर एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी गुरुवार सुबह 10:52 बजे चार्टर्ड विमान से पंतनगर एयरपोर्ट पहंचे थे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे सुबह सवा 11 बजे हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा के लिए रवाना हुए। लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद खराब ‘मौसम का ‘हवाला देते हुए हेलीकॉप्टर को वापस मोड़ दिया गया और वह सुबह 1 1:38 बजे पुनः पंतनगर में लैंड हुआ।

🌸मोहम्मद दीपक से मुलाकात 

पंतनगर लौटने के बाद कांग्रेस सत्रों से मिली जानकारी के अनसार राहुल गांधी अब कोटद्वार के दीपक कृमार उर्फ मोहम्मद दीपक से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि वे न सिर्फ मोहम्मद दीपक के जिम को जॉइन करेंगे, बल्कि वहां कुछ समय तक एक्सरसाइज भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *