Almora News:आगामी जनगणना हेतु प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

0
ख़बर शेयर करें -

आगामी जनगणना 2027 के विभिन्न चरणों के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत जनपद में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद के सभी नामित चार्ज अधिकारियों के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में मकान एवं भवन गणना संबंधी सावधानियां बरतने तथा सही एवं पारदर्शी तरीके से इस चरण की गणना को सम्पन्न करने के टिप्स दिए गए।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसमें घर-घर जाकर सूचनाओं के संकलन की प्रक्रिया, निर्धारित प्रपत्रों का सही ढंग से भरना, डिजिटल माध्यमों का उपयोग, तथा डेटा की शुद्धता एवं गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल के अल्मोड़ा आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी तेज,भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

चार्ज अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को निर्देशित किया गया कि वे जनगणना कार्य को पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि किसी भी नागरिक को जनगणना प्रक्रिया में कोई असुविधा न हो और सभी सूचनाएं सही एवं समयबद्ध तरीके से संकलित की जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देशों पर कार्रवाई, दन्या व SOG पुलिस की सतर्कता से मिली बड़ी सफलता ठिकाने बदलकर बचता रहा मफरूर चालाकी से पहुंचा पिथौरागढ़, दन्या पुलिस ने धर दबोचा

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना से जुड़ी संभावित चुनौतियों एवं उनके समाधान पर भी चर्चा की गई, जिससे फील्ड स्तर पर कार्य निष्पादन में किसी प्रकार की कठिनाई न आए।

जनपद प्रशासन द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों से आव्हान किया गया कि प्रशिक्षित प्रगणक एवं सुपरवाइजर जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कर जनपद को सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *