Almora News:SSP ALMORA पहुंचे थाना सल्ट दूरस्थ थाने का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा कार्मिकों का सम्मेलन लेकर सुनी समस्याएं, साथ ही दिए आवश्यक दिशा निर्देश
श्री चन्द्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक 07.04.2026 को थाना सल्ट का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, बैरक आदि का गहन निरीक्षण कर अभिलेखों को अद्यावधिक एवं सुव्यवस्थित रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
साथ ही लम्बित विवेचनाओं, प्राप्त शिकायतों एवं लंबित वारंटों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निस्तारण एवं शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त बीट पुलिसिंग को सुदृढ़ करने, सत्यापन अभियान में तेजी लाने, आमजन में जनजागरूकता बढ़ाने तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए।
महोदय द्वारा थाना स्तर पर अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित कर समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष श्री कश्मीर सिंह सहित थाना सल्ट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
