ख़बर शेयर करें -

Big breaking :-6 मार्च से खुले चारधाम के रजिस्ट्रेशन पहले ही दिन 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने किया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, केदारनाथ के लिए सबसे ज्यादा

19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। 22 अप्रैल को केदारनाथ व 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। इसके लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा के लिए आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। पहले दिन 1.24 लाख ने पंजीकरण किया है। केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 42405 ने किए पंजीकरण हुए। वहीं, बदरीनाथ धाम में 36580, गंगोत्री में 22764, यमुनोत्री में 22340 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराए। सुबह सात बजे से पंजीकरण वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से पंजीकरण शुरू हुए। वहीं, 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू की जाएगीबता दें कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को पंजीकरण करना अनिवार्य है। छह मार्च से पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in व मोबाइल एप tourist care uttarakhand पर पंजीकरण कर सकते हैं।भारतीय श्रद्धालु आधार कार्ड से पंजीकरण करेंगे। जबकि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले 17 अप्रैल को ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *