Almora News:अल्मोड़ा: रामलीला मैदान में ‘होली महोत्सव-2026’ का भव्य आगाज, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने किया शुभारंभ

0
ख़बर शेयर करें -

आज दिनांक 2 मार्च को विवेकानंद हिमालयी विकास केंद्र, अल्मोड़ा तथा संस्कृति निदेशालय, उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में होली महोत्सव-2026 का भव्य उद्घाटन रामलीला मैदान धारानौला में किया गया । होली महोत्सव का शुभारंभ  मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा, अल्मोड़ा नगर निगम के महापौर श्री अजय वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,  पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्री रघुनाथ सिंह चौहान   निवर्तमान जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा तथा विवेकानंद हिमालयी विकास केंद्र, अल्मोड़ा के संयोजक दीपक पांडे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा अबीर – गुलाल लगाकर किया।           

होली महोत्सव के इस अवसर पर संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि बसंत पंचमी से ही होली का रंग छाने लगता है। अल्मोड़ा की ऐतिहासिक परंपरा में दो माह चलने वाली होली में केवल अबीर गुलाल का टीका ही नहीं लगता, बल्कि बैठी होली व खड़ी होली गायन की शास्त्रीय  परंपरा का प्रदर्शन भी किया जाता है। अल्मोड़ा नगर निगम के महापौर अजय वर्मा ने कहा कि सांस्कृतिक विशेषता के रूप में अल्मोड़ा की होली को याद किया जाता है। बरसाने की होली के बाद अल्मोड़ा की होली का प्रमुख स्थान है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि वर्तमान में होली के बदलते स्वरूप में महिलाओं का योगदान भी महत्वपूर्ण है। महिलाओं के बिना होली का पर्व अधूरा है कला, संस्कृति के क्षेत्र में महिलाओं की होली का सबसे बड़ा क्रेज  स्वांग का है , जिसमें महिलाएं सामाजिक कुरीतियों पर कटाक्ष करती है।  इस दौरान वे अनेक किरदार तथा वेश भूषा में नजर आती हैं।  होली महोत्सव के आयोजक विवेकानंद हिमालय विकास केंद्र के संयोजक दीपक पांडे ने कहा कि वर्तमान समय में आधुनिकता के बदलते दौर में महिला होली की इस बढ़ती हुई परंपरा को संरक्षण व संवर्धन की आवश्यकता है । 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देशन में जनपद में सघन चेंकिग अभियान लगातार जारी यातायात नियमों के उल्लंघन पर 114 वाहन चालकों के विरूद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही

होली महोत्सव 2026 में आज महिला बैठी होली आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सर्वश्रेष्ठ टीमों को पुरस्कृत किया गया। आज प्रथम दिवस पर महिला बैठी होली में अल्मोड़ा नगर की 10 टीमों ने प्रतिभा किया। गोलना कराड़िया (धारानौला) अल्मोड़ा, सरसों गांव,जन शिक्षण संस्थान (धारानौला) अल्मोड़ा, देवी मंदिर खत्याड़ी, मां भगवती समिति, मां दुर्गा शक्ति समिति , इंदिरा कॉलोनी अल्मोड़ा, भुवनेश्वर समिति, आवास विकास समिति, त्रिपुरा सुंदरी  आदि प्रमुख महिला टीमों ने प्रतिभाग किया। जिनके द्वारा विशेष रूप से स्वांग, झोड़ा की प्रस्तुतियां दीं।इसके साथ ही नगर के नन्हे मुन्ने बाल कलाकारों ने भी प्रतिभागी कर अपनी होली गायन का प्रदर्शन किया ।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:आज जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा द्वारा उत्तराखंड मे बिगड़ती क़ानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्य पाल को ज्ञापन भेजा

इस अवसर पर मनोज सवाल, रिकी भट्ट सी. एस. नैनवाल,  सभासद श्याम पांडे सभासद कुलदीप मेर ,सभासद संजय जोशी , सभासद विनय जोशी ,टीटू बोरा , भोपाल मनराल, दीपक जोशी,  हर्षा नैनवाल, हेमा कांडपाल , पवन जोशी, भगवान रावत, हीरा कनवाल , विमला  तिवारी, दीपा बिष्ट, मनमोहन सिंह , श्वेता चन्याल, अमितेश सिंह, प्रांजलि भट्ट आदि ने प्रतिभा किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *