Almora News:अल्मोड़ा में होली की धूम: सिद्धनौला में महिलाओं ने निकाली भव्य झांकी, कुमाऊंनी संस्कृति के दिखे विविध रंग

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा में होली का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। शहरभर में रंग, गुलाल और पारंपरिक गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। इसी क्रम में सिद्धनौला क्षेत्र से महिलाओं द्वारा होली की भव्य झांकी निकाली गई, जिसने लोगों का मन मोह लिया।

झांकी में महिलाओं ने कुमाऊंनी पारंपरिक परिधानों के साथ राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती के रूप धारण किए। रंग-बिरंगे परिधानों और सजीव झांकियों ने दर्शकों को आकर्षित किया। खास तौर पर शकुनी के रूप में सजी एक महिला झांकी का मुख्य आकर्षण बनी रही। झांकी के दौरान होलियारों ने कुमाऊनी होली के पारंपरिक गीत गाकर पर्व की शुरुआत की। ढोल-दमाऊं और लोकगीतों की धुन पर लोग झूमते नजर आए। स्थानीय नागरिकों ने भी झांकी का स्वागत कर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 13 ग्लेशियर झीलों पर मंडराया संकट: नेपाल त्रासदी के बाद अलर्ट, बजट के बाद भी तकनीकी चुनौतियों में अटका सुरक्षा तंत्र

आयोजकों ने बताया कि इस तरह की झांकियों का उद्देश्य कुमाऊं की सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखना और नई पीढ़ी तक परंपराओं को पहुंचाना है। वहीं, शहरवासियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे होली उत्सव का खास आकर्षण बताया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड को जल्द मिलेगा पहला 'युवा आयोग': पलायन रोकने और स्थानीय स्तर पर रोजगार देने की बड़ी तैयारी

बाइट नीमा बिनवाल, होलियार

बाइट हेमा, होलियार

बाइट रूपा दुर्गापाल, होलियार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *