ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी।

विधानसभा के बजट सत्र से पहले होने वाली इस बैठक में सदन में प्रस्तुत किए जाने वाले कई विधेयकों और प्रतिवेदनों को कैबिनेट अपनी मंजूरी प्रदान कर सकती है।

प्रदेश सरकार नौ मार्च से गैरसैंण के भराड़ीसैंण में विधानसभा का बजट सत्र आयोजित कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा के डायट मैदान का हुआ कायाकल्प, आधुनिक खेल सुविधाओं से निखरेगी युवाओं की प्रतिभा

इस सत्र में कई अहम विधेयक और प्रतिवेदन आ सकते हैं। इनमें समान नागरिक संहिता संशोधन विधेयक भी शामिल है। इस विधेयक में कई अपराधों में दंड की अवधि तय की गई है।

इस संशोधन को कैबिनेट पहले ही स्वीकृति दे चुकी है और अब इसे सदन में विधेयक के रूप में प्रस्तुत करने की स्वीकृति कैबिनेट से ली जानी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:​उत्तराखंड में मानसून के तल्ख तेवर: 5 जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट', मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल

इसके अलावा कई विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन भी सत्र के दौरान सदन में पेश किए जाने हैं। इनको कैबिनेट की अनुमति जरूरी होती है।

साथ में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट को भी मंजूरी मिल सकती है। माना जा रहा है कि इन सब विषयों को लेकर सदन में चर्चा की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *