Almora News:अल्मोड़ा: टायर में ओट लगाते समय बड़ा हादसा, क्रैश बैरियर और कैंटर के बीच दबा कंडक्टर।
अल्मोड़ा। भेटुली आयारपानी के पास एक कैंटर रात्रि में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार कैंटर संख्या HR46F 2602 सड़क किनारे खड़ा था, तभी वाहन के पिछले टायर में ओट लगाते समय कंडक्टर उपेंद्र सिंह (42 वर्ष), निवासी सोनीपत हरियाणा, टायर और क्रैश बैरियर के बीच दब गए।सूचना पर चौकी ताकुला पुलिस व SDRF टीम मौके पर पहुंची। संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कंडक्टर को बाहर निकाला गया। आगे की कार्रवाई जारी है।
