Almora News:मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का 21 फरवरी को अल्मोड़ा आगमन।

मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी दिनांक 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को जनपद अल्मोड़ा (भिकियासैंण) के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा0 मुख्यमंत्री जी अपराह्न 3:35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा आर्मी हेलीपैड, निगराली (भिकियासैंण) पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा में 'ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन' के तहत बड़ा एक्शन: SOG ने ₹1.83 लाख की स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा

हेलीपैड से मा0 मुख्यमंत्री जी कार द्वारा भतरोजखान के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे आरक्षित रहेंगे। 

इसके उपरांत मा0 मुख्यमंत्री जी सायं लगभग 4:40 बजे पुनः निगराली (भिकियासैंण) जाएंगे तथा यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

मा0 मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लोहाथल-तोराथल मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का निरीक्षण, गुणवत्ता बनाए रखने की अपील

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।