Almora News:“प्रशासन गाँव की ओर” अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तर पर समस्याओं का समाधान गनाई व सिनोडा न्यायपंचायतों में आयोजित बहुउद्देशीय शिविरों से 1319 लाभार्थी लाभान्वित

0
ख़बर शेयर करें -

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” की भावना के साथ जनपद में प्रशासन गाँव की ओर अभियान निरंतर जारी है। अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है तथा विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

इसी क्रम में विकासखंड भिक्यासैण की न्याय पंचायत सिनोडा तथा विकासखंड चौखुटिया की न्याय पंचायत गनाई में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई और प्राप्त शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:पर्वतीय खेती होगी आसान: अल्मोड़ा के गांवों में विवेक मंडुवा और धान थ्रेशर की आधुनिक तकनीक का प्रदर्शन

न्याय पंचायत सिनोडा में आयोजित शिविर में 889 व्यक्तियों को विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
वहीं न्याय पंचायत गनाई में आयोजित 420 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:सोमेश्वर चौराहे के गड्ढे भरकर कांग्रेस ने जताया विरोध, सरकार की सड़क व्यवस्था पर उठाए सवाल

जिला सूचना अधिकारी , अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *