बगेश्वर में हॉकी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स,जनपद स्तरीय चयन ट्रायल्स इस दिन से होगा शुरू

 

बागेश्वर ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं में प्रत्येक वर्ष प्रतिभाग करने वाली उत्तराखण्ड़ राज्य में सिविल सर्विसेज टीमों के गठन हेतु इस वर्ष भी हॉकी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी, चैस, महिला एवं पुरूष तथा क्रिकेट/वालीबॉल/फुटबाल केवल पुरूष वर्ग की जनपद स्तरीय चयन ट्रायल्स आयोजित किया जा रहा है।

 

 

जानकारी देते हुए जिला क्रीडा अधिकारी, बागेश्वर ने बताया कि हॉकी (महिला एवं पुरूष) ट्रायल्स 09 जून को प्रात: 10.00 बजे से डिग्री कॉलेज खेल मैदान बागेश्वर में किया जायेगा,

 

 

 

तथा बैडमिंटन एथलेटिक्स, कबड्डी, चैस, महिला एवं पुरूष तथा क्रिकेट/वालीबॉल/फुटबाल केवल पुरूष वर्ग की जनपद स्तरीय चयन ट्रायल्स 23 एवं 24 जून को प्रात: 10.00 बजे से जिला खेल कार्यालय इण्डोर स्टेडियम एवं डिग्री कॉलेज मैदान बागेश्वर में आयोजित कियें जायेंगे।

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया