ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड (Uttarakhand Weather Today) में एक बार फिर मौसम करवट लेता दिखाई दे रहा है. बीते दो दिनों से खिली धूप के बाद कुछ जिलों में मौसम बदल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, आज (मंगलवार) देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के कई इलाकों में बारिश की संभावना है.

हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. वहीं राजधानी देहरादून की बात की जाए, तो दोपहर तक मौसम साफ रहेगा लेकिन शाम होते ही आंशिक बादल छाए रहेंगे. बारिश हो सकती है. देहरादून में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बावजूद इसके बीते दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने कहा कि बीते चार दिन पहले मौसम पश्चिम विक्षोभ के कारण प्रभावित हुआ था. हालांकि 22 फरवरी से लेकर 24 फरवरी तक मौसम अधिकांश जिलों में साफ ही रहा. जिसके चलते दोपहर में धूप के कारण हल्की गर्मी महसूस की गई लेकिन एक बार फिर उत्तराखंड के कुछ पर्वतीय जिलों में मौसम बदलता दिखाई दे रहा है. मंगलवार को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में बारिश के आसार हैं.

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:सौर ऊर्जा से संवरी भैसियाछाना के किसानों की राह, सोलर पंप से 4 हेक्टेयर भूमि में पहुंची सिंचाई सुविधा

🌸इन बातों को जानना भी जरूरीउन्होंने आगे कहा कि हालांकि दिन में तापमान बढ़ रहा है लेकिन सुबह और रात के समय ठंड का असर अभी भी बना हुआ है. खासकर बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. अगर आप बाहर निकल रहे हैं, तो सुबह और रात में हल्के गर्म कपड़े जरूर पहनें ताकि ठंड से बचाव हो सके.

🌸देहरादून का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियसदेहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री और न्यूनतम 2.4 डिग्री सेल्सियस जबकि नई टिहरी में अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी की हवा की गुणवत्ता भी संतोषजनक बनी हुई है. रविवार को देहरादून का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 84 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है. यह दर्शाता है कि फिलहाल प्रदूषण का स्तर ज्यादा चिंताजनक नहीं है.

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:​भवाली-अल्मोड़ा एनएच और रातीघाट मार्ग पर मलबा आने से यातायात ठप, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुला रास्ता

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते सोमवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार धूप बादल रहेंगे और सुबह शाम ठंड रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *