Almora News:निकाय चुनाव घमासान तेज,दल बदल जारी बागी बन निर्दलीय अमन देंगे हाथ का साथ एक दर्जन कांग्रेसी भाजपा में शामिल

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा 5 जनवरी। समय बीतने के साथ ही निकाय चुनाव का घमासान भी तेज होता जा रहा है। दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी में शामिल कराने की होड़ या कहें विरोधियों पर मानसिक दबाव बनाने की रणनीति भी जोरों पर है। रविवार को जहां भाजपा ने कांग्रेस पदाधिकारियों को समर्थकों के पार्टी में शामिल कराया वहीं कांग्रेस पार्टी से बगावत कर मेयर पद पर निर्दलीय ताल ठोक रहे अमन अंसारी ने समर्थकों के साथ घर वापसी कर भैरव गोस्वामी के पक्ष में प्रचार करने का वादा किया।

भाजपा ने पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस के जिला स्तरीय पदाधिकारियों को पार्टी में शामिल किया। पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा के प्रयासों से एक दर्जन से अधिक कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस में जिला महामंत्री संगठन रहे त्रिलोचन जोशी और उनकी पत्नी, सुनील कर्नाटक, सोनिया कर्नाटक, सौरभ पंत, चिरंजी लाल वर्मा समेत एक दर्जन लोग शामिल थे। इस मौके पर बोलते हुए पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा भाजपा के पक्ष में मतदाताओं का जबरदस्त रुझान है। कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।  बहुत अंतर के साथ भाजपा का मेयर बनना तय है। जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा दूसरे दल छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले लोगों का पार्टी स्वागत करती है। संगठन पूरी रणनीति के साथ निकाय चुनाव में लगा है 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा पुलिस के थाना चौखुटिया ने स्कूल में लगाई जागरुकता क्लास

और कार्यकर्ताओं की मेहनत से बेहतर परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा भाजपा विश्व की बड़ी पार्टी होने के साथ अनुशासित कार्यकर्ताओं का दल है। साधारण कार्यकर्ता को भी भाजपा में सम्मान मिलता है। इस मौके पर दीपक पाण्डेय, मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, कैलाश गुरुरानी, ललित लटवाल,अजय वर्मा, रवि रौतेला, चंदन गिरी , मनोज बिष्ट, मनोज वर्मा, जगत तिवारी,दीपक वर्मा, गंगा बिष्ट, आदि मौजूद रहे।

 

जिले में कई कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस भी दूसरे दलों से कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल कराने में जुटी है। कांग्रेस छोड़ निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे अमन अंसारी ने रविवार को समर्थकों के साथ घर वापसी की। विधायक मनोज तिवारी द्वारा बुलाई पत्रकार वार्ता में अमन ने कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल हो गए लोगों पर ओछी राजनीति का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:अब प्राथमिक स्तर पर छात्र पांच के स्थान पर सात विषयों की करेंगे पढ़ाई

अमन अंसारी ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी से मेयर पद के लिए दावेदार थे। टिकट नहीं मिलने पर मैंने निर्दलीय पर्चा भरा। आज कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में चले गए कांग्रेस नेताओं ने भी मुझे साथ देने का वादा किया था। अब पता चला कि वह लोग मुझे मोहरा बना रहे थे। श्री अंसारी ने कहा कि विधायक मनोज तिवारी और पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी से वार्ता के बाद उन्होंने समर्थकों की राय पर कांग्रेस प्रत्याशी भैरव गोस्वामी को समर्थन देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा वह भैरव गोस्वामी की जीत को मेहनत करेंगे। उनके साथ कई समर्थकों ने भी घर वापसी की।

विधायक मनोज तिवारी ने कहा अमन अंसारी के समर्थन से कांग्रेस को फायदा होगा। उन्होंने कहा कांग्रेस के पास नगर के सुनियोजित विकास को योजना, समर्पण और समाज को साथ लेकर चलने की दृढ़ता है। मतदाताओं के आशीर्वाद से नगर का पहला मेयर कांग्रेस का बनेगा। इस मौके पर कांग्रेस जिलाअध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, शोभा जोशी, पीतांबर पांडे, तारा चंद्र जोशी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *