ख़बर शेयर करें -

दून में नए साल का स्वागत कड़ाके की ठंड से हुआ। दून में सुबह-शाम कोहरा और पाला दुश्वारी बढ़ा रहा है। साथ ही बादलों के मंडराने और हवाएं चलने से भी ठिठुरन बनी रही।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में गुरुवार को मौसम शुष्क बना रह सकता है। कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही कोहरा दुश्वारियां बढ़ा सकता है। पारा सामान्य के आसपास बना रह सकता है।

🌸नए साल के पहले दिन दून में धुंध

नववर्ष के पहले दिन सुबह से दून में धुंध छाई रही और आसमान में बादल छाये रहे। इसके बाद दोपहर में जरूर आसमान साफ हो गया और धूप खिली, लेकिन सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बनी रही। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा, जबकि रात को पारा सामान्य से कुछ अधिक है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड: अब स्कूलों और आंगनबाड़ियों में होगी बच्चों की डायबिटीज स्क्रीनिंग, RBSK कार्यक्रम में शामिल हुआ मधुमेह

इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों और आसपास के निचले इलाकों में पाला गिरने से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सड़कों पर फिसलन होने से हादसों का खतरा बना हुआ है।

🌸पहाड़ों में पाला गिरने की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। देहरादून समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में सुबह कोहरा छाया रह सकता है। पहाड़ों में पाला गिरने की चेतावनी है। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य या उसके आसपास बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  *विकास की अंधी दौड़ और आसमानी आफत: उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच दरकते पहाड़, सरकार ने जारी किया 'हाई अलर्ट'*

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते बुधवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले मे आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा सुबह-शाम ठंड रहेगी और धूप खिली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *