Weather Update :पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह बढ़ने लगी ठिठुरन,मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन में पारे में और गिरावट आने के आसार

0
ख़बर शेयर करें -

मानसून की विदाई के बाद से ही प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर क्षेत्रों में दिनभर चटख धूप खिल रही है। हालांकि, सुबह-शाम अब ठंडक महसूस की जाने लगी है।

पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह ठिठुरन बढ़ने लगी है और मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में लगातार कमी आ रही है। दून में रात को पारा 18 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन में पारे में और गिरावट आने के आसार हैं। पहाड़ से मैदान तक सुबह-शाम के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News :देहरादून एयरपोर्ट पर विमान के अंदर बम रखे जाने की सूचना से हड़कंप,एयरपोर्ट के अंदर ही बैठे रहे यात्री

💠15 अक्टूबर के बाद पारे में और गिरावट आने की उम्मीद

अक्टूबर की शुरुआत से ही प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकिि, बीते मंगलवार को देहरादून समेत कई जिलों में तीव्र बौछारें पड़ीं। करीब आधे घंटे तक रुक-रुककर वर्षा होती रही। इसके बाद से मौसम फिर शुष्क बना हुआ है।

दिनभर चटख धूप खिलने से दोपहर में हल्की तपिश महसूस की जा रही है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है। बीते दो दिन में पारे में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है। कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। 15 अक्टूबर के बाद पारे में और गिरावट आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  देश विदेश की ताजा खबरें मंगलवार 15 अक्टूबर 2024

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून: 32.8, 18.3

ऊधमसिंह नगर, 32.1, 17.6

मुक्तेश्वर, 22.4, 09.8

नई टिहरी, 24.9, 11.8

सरोवर नगरी में ठंड की हुई शुरूआत

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते शुक्रवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खीली रही, मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा में आंशिक बादलों के साथ धूप खिली रहेगी कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *