Almora News :बीते दस दिन से अधिक समय से खराब है जिला अस्पताल की लिफ्ट,गर्भवतियों और मरीजों करना पड़ रहा है दिक्कतों का सामना

अल्मोड़ा। जिला अस्पताल की लिफ्ट बीते दस दिन से अधिक समय से खराब है। लिफ्ट का संचालन नहीं होने से मरीज तीन से चार मंजिल तक खड़ी सीढ़ियां चढ़ने के लिए मजबूर हैं। गर्भवतियों और मरीजों सहित तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:पीएम मोदी का फिर उत्तराखंड दौरा: 24-25 अक्टूबर को आ सकते हैं केदारनाथ और टिहरी, राज्य को देंगे कई बड़ी सौगातें

जिला अस्पताल में गर्भवतियों और मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए लिफ्ट की व्यवस्था की गई है। मरीज लिफ्ट खराब होने से खड़ी सीढ़ियां चढ़कर चौथी मंजिल पर स्थित ओपीडी, चिकित्सक कक्षों के साथ ही अल्ट्रासाउंड कक्ष तक पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ जनसुनवाई: जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सुनीं 42 जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

इधर पीएमएस डॉ एचसी गड़कोटी ने बताया कि तकनीकी खराबी से लिफ्ट बंद है। बरेली से तकनीशियन बुलाए गए हैं। जल्दी ही लिफ्ट ठीक करा दी जाएगी।