Almora News :नगर में सोमवार को मौसम ने बदली करवट,रिमझिम बारिश के बीच तापमान में गिरावट

अल्मोड़ा। नगर में सोमवार को एकाएक मौसम ने करवट बदली है। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। रिमझिम बारिश के बीच तापमान में गिरावट देखने को मिली है। बीते कुछ दिनों से नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में एकाएक बारिश का सिलसिला चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण सत्र महज 'खानापूर्ति', चर्चा से भागी सरकार: मनोज तिवारी

नियमित बारिश नहीं होने से उमस बढ़ने लगी थी। सोमवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश हुई। हालांकि, जिले में सभी सड़कों पर आवाजाही सुचारू है। फिलहाल कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।

Advertisement