Weather Update :मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से इन जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी,प्रदेश के 94 मार्ग मलबा आने से बंद

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। वहीं, देर शाम मौसम बदला और राजधानी देहरादून व पहाड़ों की रानी मसूरी में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई इससे सुबह शाम के मौसम में हल्की ठंड भी लौट आई है।

उधर, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड: अब स्कूलों और आंगनबाड़ियों में होगी बच्चों की डायबिटीज स्क्रीनिंग, RBSK कार्यक्रम में शामिल हुआ मधुमेह

💠प्रदेश के 94 मार्ग मलबा आने से बंद

विकासनगर-कालसी-बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग लखवाड़ बैंड के पास मलबा आने से बंद हो गया है। बारिश के बाद अन्य मार्गों में भी जगह-जगह मलबा आ गया है, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग समेत राज्य में 94 मार्ग बंद हैं।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताख्क, बंद मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक, रुद्रप्रयाग में 14, उत्तरकाशी में दो, नैनीताल में दो, बागेश्वर में पांच, देहरादून में एक राज्य व एक जिला समेत 15 ग्रामीण मार्गों में मलबा आ गया है, जबकि पिथौरागढ़ में एक बॉर्डर व 15 ग्रामीण मार्ग, ऊधमसिंह नगर में एक राज्य व एक ग्रामीण मार्ग, चमोली में 20, पौड़ी में पांच और टिहरी जिले में 11 ग्रामीण मार्ग मलबा आने से बंद हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update:​उत्तराखंड में बारिश का कहर: भूस्खलन से 70 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते रविवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा में दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी कहीं-कहीं मध्यम वर्षा की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *