Almora News :कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने गुमशुदा महिला को दिल्ली से किया सकुशल बरामद

0
ख़बर शेयर करें -

दिनांक 25.07.2024 को ताकुला ब्लॉक निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के घर से अल्मोड़ा आने और अभी तक वापस न आने व फोन भी स्वीच ऑफ आने के संबंध में तहरीर दी गई थी।

श्री देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए सीओ अल्मोड़ा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को गुमशुदा महिला की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित 3 किलो मीटर मार्ग बना ग्रामीण विकास का आधार।ग्राम मनालधूरा–नाननकोटी में आवागमन हुआ सुगम, स्थानीय लोगों को मिला सीधा लाभ।

सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक श्री जगदीश चंद्र देऊपा, कोतवाली अल्मोड़ा* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस टीम की मदद से जानकारी जुटाकर अथक प्रयासों से दिनांक 27/07/2024 को गुमशुदा महिला को दिल्ली से बरामद किया गया। महिला ने नाराज होकर घर से जाना बताया,दोनों पति-पत्नी की काउंसिलिंग कर समझाया गया,तत्पश्चात महिला को सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जल संरक्षण से सिंचाई हुई सुदृढ़।खेती को मिला संबल—कृषकों की आय में हुई वृद्धि।

परिजनों ने  पुलिस टीम  का आभार व्यक्त किया।

💠कोतवाली पुलिस टीम-

1-उपनिरीक्षक  श्री सन्तोष तिवारी(जाँचकर्ता) 

2-अपर उ0नि0 श्री जयपाल सिंह 

3-कानि0 श्री विमल टम्टा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *