Almora News :एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जीरो टाँलरेन्स नीति के तहत चलाया, संघन चेकिंग अभियान,द्वाराहाट पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में 02 व्यक्तियो को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाकर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी,बिक्री व भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है.

दिनांक- 24/06/2024 को सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष द्वाराहाट श्री अवनीश कुमार के नेतृत्व में थाना द्वाराहाट पुलिस द्वारा ने संघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

पहला मामला-चैकिंग के दौरान ग्राम बैंरती में एक व्यक्ति अपनी दुकान के पीछे गांव को जाने वाले सीसी मार्ग पर अवैध रुप से शराब बेचते हुए पाया गया । जिसके कब्जे से अवैध अंग्रेजी शराब मैकडॉवेलस व्हिस्की के 53 पव्वे बरामद करते हुए थाना द्वाराहाट में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:​अल्मोड़ा: श्रावणी मेले और CM के प्रस्तावित दौरे को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन; DM अंशुल सिंह ने किया स्थलीय निरीक्षण

💠गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-

प्रदीप कुमार उम्र- 43 वर्ष पुत्र स्वर्गीय ललित मोहन निवासी ग्राम बैंरती, द्वाराहाट जनपद अल्मोड़ा

💠बरामदगी माल का विवरण-

53 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब मैकडॉवेलस व्हिस्की

द्वाराहाट पुलिस टीम-

1. थानाध्यक्ष श्री अवनीश कुमार

2. उ0नि0 श्री सतीश चन्द्र भट्ट

3. हे0कानि0 श्री योगेन्द्र प्रकाश

4. संविदा चालक श्री केशव दत्त कांडपाल

दूसरा मामला- रवाड़ी पुल के पास चौकी बग्वाली पोखर क्षेत्र में एक व्यक्ति ग्राम नौलाकोट में शराब बेचने ले जाते हुए पाया गया। जिसके कब्जे से एक सफेद रंग के कट्टे के अंदर दो गत्ते की पेटियों में रखी कुल 24 बोतल देशी मसालेदार शराब बाजपुर मार्का अवैध शराब बरामद करते हुए थाना द्वाराहाट में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:​उत्तराखंड में मानसून के तल्ख तेवर: 5 जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट', मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल

💠गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-

 कैलाश सिंह बोरा उर्फ कल्लू उम्र 30वर्ष पुत्र प्रताप सिंह बोरा निवासी ग्राम नौलाकोट,  द्वाराहाट जनपद अल्मोड़ा 

💠बरामदगी माल का विवरण-

एक सफेद रंग के कट्टे के अंदर दो गत्ते की पेटियों में रखी 24 बोतल अवैध देशी मसालेदार शराब बाजपुर मार्का बरामद होना

💠द्वाराहाट पुलिस टीम-

1.उ0नि0 श्री धर्म सिंह- प्रभारी चौकी बग्वाली पोखर

2.कानि0 श्री सुन्दर सिंह 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *