Almora News :SSP अल्मोड़ा द्वारा संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली सिविल सेवा परीक्षा 2024 केंद्रों पर पुलिस बल को रखा गया है अलर्ट मोड पर

सभी परीक्षा केन्द्रों में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की जा रही है,

भ्रामक/झूठी खबर/अफवाह फैलानों वालो पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है

 श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक- 16.06.2024 को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली सिविल सेवा परीक्षा 2024 को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान अलर्ट मोड में रहने की सख्त हिदायत दी गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:गांधी व शास्त्री जयंती पर SSP अल्मोड़ा ने अर्पित की श्रद्धांजलि, पुलिस बल को सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने की दी प्रेरणा

💠SSP अल्मोड़ा के सख्त निर्देश पर पुलिस बल की कार्यवाही

1- सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की डीएफएमडी व  एचएचएमडी से सघन चेकिंग फ्रिस्किंग की जा रही है।

2- जनपद एलआईयू व एसओजी लगातार सक्रिय रहकर परीक्षा को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड लोक वाहिनी ने किया आह्वान: नई पीढ़ी तक पहुंचे राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान की गाथा

3- कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और कोई इलेक्ट्रानिक गैजेट्स ना ले जा पाए उसके लिए गहनता से चेकिंग चल रही है।

4- परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे और अन्य कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।

5- सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अफवाह फैलाने वालों पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।