Almora News :फायर स्टेशन अल्मोड़ा/रानीखेत ने स्कूलों में लगायी अग्निसुरक्षा जागरुकता क्लास,छात्र-छात्राओं को जागरुक कर अग्निशमन उपकरणों के संचालन का दिया प्रशिक्षण

0
ख़बर शेयर करें -

फायर स्टेशन अल्मोड़ा ने न्यू इंस्पिरेशन पब्लिक, शैल अल्मोड़ा और फायर स्टेशन रानीखेत ने नेशनल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को जागरुक कर अग्निशमन उपकरणों के संचालन का दिया प्रशिक्षण

💠फायर स्टेशन अल्मोड़ा

आज दिनांक 25.05.2024 को अग्निशमन अधिकारी श्री महेश चंद्र द्वारा न्यू इंस्पिरेशन पब्लिक, शैल अल्मोड़ा में फायर उपकरणों का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा व्यवस्था में स्थापित अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील दशा में रखने हेतु  निर्देशित किया गया, साथ ही अग्निशमन अधिकारी द्वारा स्कूल में तैनात स्टाफ व छात्र-छात्राओं को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया व फायर से संबंधित महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड ITI में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CM धामी के 'कौशल और आत्मनिर्भरता' विजन के तहत 30 अगस्त तक करें आवेदन

💠फायर स्टेशन रानीखेत

आज दिनांक 25 मई 2024 को  प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत श्री वंश नारायण यादव  के नेतृत्व में फायर स्टेशन टीम द्वारा नेशनल इंटर कॉलेज रानीखेत के छात्र-छात्राओं-अध्यापकों को किसी अग्नि दुर्घटना होने पर किस प्रकार से प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों का प्रयोग किया जाता है,उसके बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। तत्पश्चात एस एन हॉस्पिटल रानीखेत के समस्त प्राथमिक अग्नि शमन उपकरणों को चेक किया, सभी हॉस्पिटल के कर्मचारी एवं स्टाफ को उनके संचालन के बारे मे जानकारी प्रदान की गयी

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:ऋषिकेश में दिल्ली की महिला का 'हाई वोल्टेज ड्रामा', नशे में धुत होकर बीच सड़क पर मचाया बवाल, वीडियो वायरल!

💠फायर स्टेशन रानीखेत टीम-

1.प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत श्री वंश नारायण यादव

2.फायर चालक – श्री उत्तम सिंह

3.लिडिंग फायरमैन- श्री संदीप सिंह

4. फायरमैन श्री अनुज शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *