Almora News :एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में लोकसभा चुनावो के दृष्टिगत मादक पदार्थों की धर पकड़ हैं जारी,सोमेश्वर पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

श्री देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत समस्त थाना/एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों,अवैध नगदी,संदिग्ध वस्तु की बरामदगी हेतु  सघन चेंकिग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश  दिये  गये है।

दिनांक 19.03.2024 को सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष श्री कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सोमेश्वर पुलिस द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत की जा रही सघन चेंकिग के दौरान ग्राम रैत, सोमेश्वर के पास अभियुक्त गिरीश चंद्र के कब्जे से 60 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना सोमेश्वर में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। 

यह भी पढ़ें 👉  Big News:- ऋषिकेश में भारी हंगामा: आस्था पथ पर लड़कियों ने साधु के भेष में घूम रहे संदिग्ध को रंगे हाथ दबोचा, वीडिय वायरल!

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-

गिरीश चंद्र पुत्र राम दत्त निवासी ग्राम चनौली सोमेश्वर जनपद अल्मोड़ा

💠बरामदगी-

60 पव्वे अवैध देशी शराब ( कुल 10.80 ली0) 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा सहित पर्वतीय जिलों से चिकित्सकों के तबादले स्वास्थ्य सेवाओं पर कुठाराघात- विधायक मनोज तिवारी*

कीमत-कुल 4590/- रु0

💠सोमेश्वर थाना पुलिस टीम-

1-अपर उ0नि0 श्री लोमेश कुमार

2-हे0कानि0 श्री विरेन्द्र राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *