बागेश्वर नगर पालिका के बिलौना वार्ड के उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
बागेश्वर नगर पालिका के बिलौना वार्ड 1 में होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन भाजपा समर्थित विक्की सुयाल ने नामांकन किया है। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
डेढ़ साल पहले बिलौना वार्ड के सदस्य भूपेंद्र सुयाल की हृदय गति रुकने से असामयिक मौत हो गई थी। तब से वार्ड बगैर सदस्य के ही चल रहा था। क्षेत्र के लोग कई बार नये सदस्य के चुनाव की मांग करते आ रहे थे।
उनका कहना था कि सदस्य नहीं होने से क्षेत्र का विकास रुक गया है। अब नये सदस्य के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को पूर्व सभासद के सदस्य विक्की सुयाल ने नामांकन कराया है। उन्होंने भाजपा से नामांकन कराया है,
।जबकि उनके पिता कांग्रेस के समर्थित सदस्य रहे थे। चुनाव अधिकारी कमल पंत के समक्ष उन्होंने अपना नामांकन कराया। इस दौरान जिपं अध्यक्ष बसंती देव, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, पूर्व जिपं अध्यक्ष दीपा आर्या, रवि करायत, इंद्र सिंह फर्स्वाण, जिपं सदस्य नवीन कुमार नमन, भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश तिवारी, पूर्व प्रधान कैलाश गढ़िया आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट: हिमांशु गढ़िया