Weather Update :उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार, बारिश और बर्फबारी की संभावना, ऑरेंज अलर्ट किया जारी

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार हैं। यहां कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। निचले इलाकों में भी बादल मंडराने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून रोड पर चलती आल्टो कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 18 फरवरी को मौसम के करवट बदलने की उम्मीद है। चोटियों पर भारी हिमपात की चेतावनी जारी की गई है। निचले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी संभव है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 तो न्यूनतम तापमान 11 सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में चटख धूप खिली रही, जबकि सुबह-शाम ठंड बरकरार है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड में विकास कार्यों को मिली रफ्तार: CM धामी ने मंदिरों और सड़कों के लिए जारी किए करोड़ों रुपये

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते शुक्रवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप खिली रही और मौसम साफ रहा अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार मुख्य रूप से मौसम साफ रहेगा तेज धूप खिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *