Almora News:पुलिस ने अवैध रूप से पत्थर परिवहन करने पर वाहन डंपर किया सीज

0
ख़बर शेयर करें -

 

   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों व अवैध खनन की रोकथाम हेतु अवैध खनिज सामग्री परिवहन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

दिनांक- 26 जनवरी को थानाध्यक्ष चौखुटिया जसविंदर सिंह के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक अनवर अहमद द्वारा पुलिस टीम के साथ चौकी खीड़ा क्षेत्र में तड़ागताल के पास रात्रि में चेकिंग के दौरान एक वाहन डम्पर को रोककर चैक किया गया तो चालक नंदकिशोर निवासी चौखुटिया बिना वाहन प्रपत्रों के वाहन चला रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  ##अल्मोड़ा में 14.30 लाख रुपये का भू-राजस्व बकाया न चुकाने पर अचल संपत्ति की होगी नीलामी: जैंती में 12 अगस्त को बोली

वाहन में अवैध खनन सामग्री पत्थर भरा हुआ था, वाहन चालक नंदकिशोर वाहन में लदे पत्थरों के सम्बन्ध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया, जिस पर वाहन डम्पर को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया तथा अवैध खनन के सम्बन्ध में रिपोर्ट उपजिलाधिकारी द्वाराहाट को प्रेषित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *