Almora News:जिले में पहली बार आयोजित होने जा रही है महिला क्रिकेट प्रतियोगिता, इस दिन से होगा शुभारंम

अल्मोड़ा में पहली बार महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसका लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है।

🔹हीरा डुंगरी मैदान में होगी प्रतियोगिता

पहली बार 7-ए साइड महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर रविवार को मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति ने प्रेस वार्ता की। नंदो दवी परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति की गीता मेहरा ने बताया कि 23 जनवरी से एनटीडी स्थिति हीरा डुंगरी मैदान में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

🔹महिलाओं में उत्साह 

यह भी पढ़ें 👉 

जिले में पहली बार महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता शुभारंभ मंगलवार को मुख्य अतिथि एसएसपी देवेंद्र पींचा और उनकी धर्मपत्नी की ओर से किया जाएगा। बताया कि प्रतियोगिता को लेकर महिलाओं में उत्साह है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का 'येलो अलर्ट': देहरादून, बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली चमकने और गर्जन का अनुमान

🔹यह लोग रहे शामिल 

प्रेस वार्ता में राजेंद्र बोरा, बंटी जोशी, मनोज सनवाल, हरीश कनवाल, तारा जोशी, धीरू मर्तोलिया, गीता मेहरा, मीना भैसोड़ा, अर्जुन बिष्ट, कुलदीप मेर, महेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Advertisement