Uttrakhand News :केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज हरिद्वार पहुंचकर पतंजलि गुरुकुलम के भव्य आधुनिक भवन का करेंगे शिलान्यास

स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल महाविद्यालय पतंजलि गुरुकुलम के भव्य आधुनिक भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंच रहे हैं।

शनिवार की सुबह पांच बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर भारी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।

कार्यक्रम से पूर्व शुक्रवार को गुरुकुल कांगड़ी विवि के दयानंद स्टेडियम पर बने हेलीपेड पर वीवीआइपी के हेलीकाप्टर उतारने की रिहर्सल भी की गई। शनिवार को रक्षा मंत्री गुरुकुलम शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्वाह्न 11 बजे शिरकत करेंगे।

दयानंद स्टेडियम में बने हेलीपेड पर उनका हेलीकाप्टर उतरेगा, जिसके बाद वे सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। शुक्रवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज के सभागार में पुलिस फोर्स को ब्रीफ करते हुए एसपी अपराध अजय गणपति कुंभार ने कहा कि यह सुनीश्चित करना होगा कि वीवीआइपी के आवागमन के दौरान आमजन को कम से कम दिक्कत होने पाए।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा-गिरधारी विवाद पर बोले सीएम धामी: 'गुनहगार मर्जी से तय नहीं होगा, निष्पक्ष जांच के बाद होगी कार्रवाई'

एसपी अपराध अजय गणपति ने बताया कि वीवीआइपी के आवागमन पर दस से पंद्रह मिनट पहले यातायात रोका जाएगा। वीवीआइपी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर यातायात व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी, फिर वापसी पर भी इसी तरह की व्यवस्था की गई है।

Advertisement