Almora News:सावधानी पूर्वक करे सोशल मीडिया का उपयोग,पुलिस ने पॉलिटेक्निक कॉलेज ताकुला में चलाया जागरुकता सेशन

0
ख़बर शेयर करें -

जनपद के सभी थाना,चौकी  प्रभारियों व यातायात पुलिस को स्कूलों,कॉलेजों, नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं व जनता को जागरूक करने के निर्देश दिए गए है।

🔹नशे सामग्री बेचने वालों पर होगी कार्रवाही 

   आज दिनांक 1 दिसंबर को सोमेश्वर पुलिस के चौकी प्रभारी ताकुला उपनिरीक्षक श्री धरम सिंह द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज ताकुला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।  इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावो से जागरूक कर जीवन में हमेशा नशे से दूर रहने तथा गांव या आसपास नशे से सम्बन्धित सामग्री बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने हेतु बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: CM पुष्कर सिंह धामी ने कमान संभाली, आपदा प्रबंधन व SDRF-NDRF को हाई अलर्ट के निर्देश

🔹सावधानी पूर्वक करे सोशल मीडिया का उपयोग

पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर बताया कि गांव-देहात के लोग जागरूकता के अभाव में साइबर ठगी के शिकार बन जाते है जागरूक रहकर इनसे बचा जा सकता है, बचाव के उपाय बताकर लोगों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। 

सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी पूर्वक करने हेतु सचेत किया गया।

🔹विभिन्न हेल्पलाइन नंबरो से कराया अवगत 

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर यातायात नियमों व एमवी एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देकर यातायात नियमों का हमेशा पालन करने और बालिग होने तक वाहन नहीं चलाने की उचित हिदायत दी गई।पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्प लाईन नम्बर 1930, महिला हेल्प लाईन नम्बर 1090 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या/शिकायत होने पर तत्काल इन नम्बरों पर सूचना देने हेतु बताया गया। 

यह भी पढ़ें 👉 

छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टॉफ* को उत्तराखण्ड पुलिस एप में उपलब्ध सभी आनलाईन सुविधाओं, महिला सुरक्षा फीचर गौरा शक्ति व 🆘 बटन की उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *