Weather Update :अगले 24 घंटे में प्रदेश के इन इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, बारिश से लुड़का तापमान

0
ख़बर शेयर करें -

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे में प्रदेश के बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर वर्षा व ओलावृष्टि की भी संभावना है। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

💠कुमाऊं में भी बर्फबारी व वर्षा के क्रम जारी रहा। बागेश्वर में पिंडारी ग्लेशियर के जीरो प्वाइंट में हल्का हिमपात हुआ है। नैनीताल में हल्की बूंदाबादी के बाद न्यूनतम तापमान नौ डिग्री पहुंच गया है। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर छियालेख तक बर्फबारी हुई है। हिमपात के चलते अब किसी भी समय आदि कैलास यात्रा बंद हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Breking अल्मोड़ा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज, हवालबाग में

पिथौरागढ़ की पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग, सिदमधार, बृजगंग, नंदा देवी, नंदा कोट सहित अन्य चोटियों में हिमपात जारी है। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक पहुंच चुका है।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते शनिवार अल्मोड़ा जिले में झमाझम बारिश से तापमान लुढ़क गया ठंड पड़ने पर लोगों को हीटर आदि का सहारा लेना पड़ा, ठंड के चलते नगर का बाजार शाम को जल्दी सुनसान हो गया नगर और जिले के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार रात से रुक रुक कर बारिश हुई शनिवार को दोपहर में बारिश होने से तापमान लुढ़क कर नीचे आ गया शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora अल्मोड़ा माल रोड में डामरीकरण न होने पर कांग्रेस का आक्रोश,

💠अल्मोड़ा में आज मौसम साफ रहेगा सुबह शाम ठंड रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *