Uttarakhand News:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को परोसे गए पहाड़ी व्यंजन, यह दो पकवान रहे पसंदीदा

0
ख़बर शेयर करें -

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं।एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समारोह के बाद विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित एकेडमिक एक्टिविटी सेंटर में दोपहर का भोजन किया।इस दौरान उन्हें पहाड़ी व्यंजन विशेषकर गहत की दाल से बने फाणू, झंगोरे की खीर, कोदे की रोटी और पहाड़ी रायता बहुत पसंद आए।

🔹राष्ट्रपति ने खूब सराहना की

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह को भी पहाड़ी व्यंजन खूब भाए। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की तरफ से राष्ट्रपति के भोजन को लेकर विशेष व्यवस्था करवाई गई थी। भोजन में पहाड़ी व्यंजन भी शामिल थे, जिनकी राष्ट्रपति ने खूब सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों पर सरकार का शिकंजा, देहरादून और हल्द्वानी में 5 मदरसों पर कार्रवाई

🔹राज्यपाल ने भी खाया पहाड़ी खाना

राज्यपाल ने भी काफली, फाणू, राई की सब्जी के साथ कोदे की रोटी, झंगोरे की खीर और पहाड़ी ककड़ी से बने रायते का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राष्ट्रपति और राज्यपाल को भोजन में पहाड़ी व्यंजन उपलब्ध कराने के लिए सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:सोमेश्वर चौराहे के गड्ढे भरकर कांग्रेस ने जताया विरोध, सरकार की सड़क व्यवस्था पर उठाए सवाल

🔹स्थापना दिवस में शामिल होंगी राष्ट्रपति

उत्तराखंड आज अपना 24वां स्थापना दिवस मना रहा है। उमंग और ऊर्जा के साथ गुरुवार को उत्तराखंड जब हिमालयी संकल्प के साथ अपना 24वां स्थापना दिवस मना रहा है तो पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपनी उपस्थिति से इस पल को गरिमा प्रदान करती दिखेंगी। उत्तराखंड राज्य लंबे जन आंदोलन और राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान का प्रतिफल है। राज्य गठन के 23 वर्षों की अवधि में प्रदेश ने कई मोर्चों पर सफलता प्राप्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *