Almora News:ट्रैफिक पुलिस ने नगर क्षेत्र में चलाया सघन चेकिंग अभियान,शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही

0
ख़बर शेयर करें -

आगामी दीपावली पर्व के दौरान नगर में सुव्यवस्थित यातायात एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश हेतु यातायात पुलिस अधिकारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सख्त निर्देश दिये गये है। 

🔹पुलिस की कार्रवाही 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:ऋषिकेश का 40 साल पुराना 'राम झूला' दिसंबर तक बंद, जानिए क्या है वजह

कल दिनांक 6 नवंबर को अल्मोड़ा यातायात पुलिस के इंटरसेप्टर प्रभारी उ0नि0  अयूब अली द्वारा पुलिस टीम के साथ अल्मोडा नगर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी दोपहिया/चौपहिया वाहनों की गहनता से चेकिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तु आदि को चैक किया गया। 

🔹एल्कोमीटर से हुई चेकिंग

   त्योहारी सीजन में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही हेतु एल्कोमीटर मशीन से जांच की गयी। चेकिंग अभियान के दौरान वाहनों में ओवरलोडिंग,ओवर सवारी के दृष्टिगत मालवाहक वाहनों व यात्री वाहनों को विशेष रूप से चेक किया गया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध एमवीएक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गयी है। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:डीएम की पहल और प्लस एप्रोच फाउंडेशन के सहयोग से संवरा बदहाल आशियाना, राजपुर में जर्जर मकान का हुआ जीर्णोद्धार

     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *