Almora News:चीन में आयोजित एशियन अंडर-17 बैडमिंटन प्रतियोगिता में शारदा पब्लिक स्कूल के सिद्धार्थ रावत शानदार प्रदर्शन

विगत 17 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक चीन में आयोजित एशियन अंडर 17 बैडमिंटन प्रतियोगिता में शारदा पब्लिक स्कूल के छात्र सिद्धार्थ रावत ने अपने जोड़ीदार के साथ अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

🔹पहले भी कई पदक जीत चुके 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का 'येलो अलर्ट': देहरादून, बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली चमकने और गर्जन का अनुमान

इस‌ उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने बताया कि सिद्धार्थ रावत का विद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। सिद्धार्थ रावत विद्यालय में कक्षा 12वीं के छात्र हैं। सिद्धार्थ रावत इससे पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं।

🔹प्रधानाचार्या ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में अलौकिक आस्था का केंद्र: ठंड के मौसम में खिलता है भगवान शिव का अतिप्रिय दुर्लभ 'ब्रह्म कमल'

सिद्धार्थ ने वर्ष 2019 में जूनियर नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक तथा वर्ष 2023 में जूनियर नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में रजत प्राप्त किया है। सिद्धार्थ रावत की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता शेखर लखचौरा ने हर्ष व्यक्त किया है।